‘सेना में विभाजन पैदा कर रही सरकार’, अग्निपथ योजना को लेकर अधीर रंजन का BJP पर हमला

‘सेना में विभाजन पैदा कर रही सरकार’, अग्निपथ योजना को लेकर अधीर रंजन का BJP पर हमला


कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. अधीर रंजन ने कहा कि पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर पाबंदी लगाई गई है. किताब बाजार में नहीं मिल रही है. अधीर रंजन ने दावा किया कि किताब में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने लिखा है कि अग्निपथ और अग्निवीर योजना गलत है. कांग्रेस सांसद चौधरी ने कहा कि सरकार इस योजना के जरिए सेना में विभाजन पैदा कर रही है.