सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय की बाइक की जब्त, वारदात वाले दिन भी इसी से आया था अस्पताल

सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय की बाइक की जब्त, वारदात वाले दिन भी इसी से आया था अस्पताल


आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. सीबीआई ने आरोपी संजय की बाइक जब्त कर ली है. सीबीआई टीम इसे उठाकर अपने दफ्तर ले आई है. आरोपी संजय इसी बाइक से घूमता था. वारदात वाले दिन भी उसने इसी बाइक का इस्तेमाल किया और इसी बाइक से वारदात के बाद वापस गया. बाइक पर केपी यानी कोलकाता पुलिस लिखा हुआ है. संजय खुद को पुलिसवाला बताकर धौंस दिखाता था. टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, ये बाइक पुलिस के सीनियर अफसर के नाम पर रजिस्टर्ड है.