पश्चिम बंगाल में संदेशखाली केस को लेकर स्थानीयों का गुस्सा फिर फूटा है. शुक्रवार (23 फरवरी, 2024) को वहां के लोगों ने आरोपी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शाहजहां शेख के भाई सिराज शेख की संपत्ति को फूंक दिया है. शाहजहां शेख के भाई की यह प्रॉपर्टी बेरमजदूर के कचारी इलाके में आग के हवाले की गई.
वैसे, एक रोज पहले यानी गुरुवार (22 फरवरी, 2024) रात को सिराज शेख की एक प्रॉपर्टी में आग लगा दी गई थी. गांव वालों का आरोप था कि सिराज शेख और उसके लोगों ने ग्रामीणों को जमीनें हड़पी हैं. यही वजह है कि उन लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया. मौके पर भारी संख्या में पुलिस वाले भी पहुंचे थे.
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं को संदेशखाली जाने से रोक दिया गया. भोजेरहाट में पुलिस टीम ने बीजेपी की सांसद लॉकेट चटर्जी और अन्य नेताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया. वे लोग इस दौरान विरोध जताते हुए बोले कि उन्हें संदेशखाली नहीं जाने दिया जा रहा है.



