Vibhakar Shastri Information: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने बुधवार (14 फरवरी) को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. विभाकर आज ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए अपने इस्तीफे का ऐलान किया. विभाकर ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके बुधवार दोपहर को ही बीजेपी में शामिल होने की संभावना है.



