Ram Mandir Attack News: गुजरात ATS ने फरीदाबाद STF की मदद से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया, जिसका आतंकी संगठनों से कनेक्शन होने की आशंका है. संदिग्ध के पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए, सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद में हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज करवाया. जांच में राम मंदिर को टारगेट बनाने की साजिश का खुलासा हुआ.
गुजरात ले जाया गया संदिग्ध
अब्दुल रहमान यूपी का निवासी है, जिसे रविवार (02 मार्च, 2025 ) को गिरफ्तार किया गया. गुजरात ATS संदिग्ध को गुजरात ले गई और उससे पूछताछ जारी है. रेडिकल्स मटेरियल भी बरामद हुआ है, जिससे आतंकी गतिविधियों की पुष्टि हो सकती है.
अब्दुल रहमान की गतिविधियां और गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार, अब्दुल रहमान ISI के संपर्क में था और कई जमातों से जुड़ा हुआ था. वह फैजाबाद में मटन शॉप चलाता था और ऑटो चालक के रूप में भी काम करता था. साजिश के तहत उसने कई बार अयोध्या के राम मंदिर की रेकी की और पाकिस्तान ISI को तमाम जानकारियां साझा कीं. अब्दुल ने फैजाबाद से ट्रेन के जरिए फरीदाबाद पहुंचकर एक हैंडलर से हैंड ग्रेनेड लिए, जिसे लेकर वह अयोध्या लौटने वाला था.



