मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदली

मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदली


Mizoram Election Consequence Date: मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदल गई है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को बताया कि रविवार (3 दिसंबर) की जगह सोमवार (4 दिसंबर) को वोटों की गिनती होगी.

निर्वाचन आयोग ने बताया, ”मिजोरम के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है. इस वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. तारीख बदलने को लेकर हमसे कई लोगों ने कहा था.”

दरअसल, तीन दिसंबर को मिजोरम में ईसाई समुदाय का त्योहार है. इसी वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. राज्य में 87 फीसदी ईसाई समुदाय की आबादी है. लोगों की मांग थी कि रिजल्ट की तारीख में बदलाव किए जाएं.