NCP Chief Property Case: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ी राहत मिली है. एनसीपी नेता अजित पवार की जब्त हुई संपत्तियों को इनकम टैक्स से मुक्त कर दिया गया है. दिल्ली की बेनामी ट्रिब्यूनल कोर्ट ने शुक्रवार (6 दिसंबर, 2024) को फैसला सुनाते हुए अजित पवार की सीज की गई संपत्तियों को रिलीज कर दिया है.
07.10.2021 को आयकर विभाग ने अलग-अलग कंपनियों पर छापे मारे, जिसमें कुछ दस्तावेज बरामद हुए, जिनमें आरोप लगाया गया कि कुछ संपत्तियां अजित पवार और उनके परिवार की बेनामी संपत्तियां हैं. दिल्ली स्थित बेनामी अपीलीय न्यायाधिकरण ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और इस खारिजी के खिलाफ आयकर अपील को भी बेनामी न्यायाधिकरण ने 05.11.2024 को खारिज कर दिया.
(ये एक ब्रेकिंग स्टीरी है… लगातार अपडेट किया जा रहा है.)



