मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका

मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका


आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार (29 नवंबर) को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शराब घोटाला मामले में जमानत देने से मना कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि जांच एजेंसी 338 करोड़ रुपये का लेनदेन साबित कर पाई है. ऐसे में फिलहाल उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है.