मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली आबकारी नीति मामले में खारिज की पुनर्विचार याचिका

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली आबकारी नीति मामले में खारिज की पुनर्विचार याचिका

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गुरुवार (14 दिसंबर) को सुप्रीम कोर्ट से उनकी पुनर्विचार याचिका के संबंध में झटका लगा. सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी.

30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति मामले में सिसोदिया को जमानत देने से मना कर दिया था. वह इसी आदेश पर दोबारा विचार की मांग कर रहे थे. आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने 29 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी.