Ballot Of Exit Polls Outcomes 2023 Stay: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव में अब रिजल्ट की बारी है. इससे पहले सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल किया है. इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है. इस पोल के आंकड़ों में कांग्रेस राज्य की 90 में से 40-50 सीटें जीत सकती है. जन की बात एग्जिट पोल के आंकड़ों में राज्य में बीजेपी को 34-45 और कांग्रेस को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.
India TV-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, मिजोरम में जोरमथांगा की मिजो नेशनल फ्रंट 14-18 सीटें जीत सकती है. यहां कांग्रेस को 8-10, जेडपीएम को 12-16, बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं. इसी पोल के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 41 फीसदी वोट शेयर और कांग्रेस को कुल 43 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं, सीटों के मामले में छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 30-40 सीटें, कांग्रेस को 46-56 सीटें और अन्य को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.



