मध्य प्रदेश के कालापीपल से आया पहला नतीजा,

मध्य प्रदेश के कालापीपल से आया पहला नतीजा,


Madhya Pradesh Meeting Election Outcomes 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पहला नतीजा मध्य प्रदेश से आया है. एमपी के कालापीपल विधानसभा में बीजेपी ने जीत हासिल की है. अब तक हुई मतगणना के मुताबिक, बीजेपी के प्रत्याशी घनश्याम चंद्रवंशी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कुणाल चौधरी को शिकस्त दे दी है.

 2018 में कालापीपल (Kalapipal) विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था. निवर्तमान विधायक और कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने 2018 में बीजेपी के प्रत्याशी बाबूलाल वर्मा को चुनावी मैदान में पछाड़ दिया था. कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी ने 8.4 फीसदी वोट मार्जिन से जीत हासिल की थी. 2018 में कालापीपल विधानसभा में कुल 84.5 फीसदी वोटिंग हुई थी. 2023 के विधानसभा चुनाव में 85.3 फीसदी वोट पड़े थे.