भारत को सही वक्त पर सही नेता मिला…, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने ऐसे दी पीएम मोदी को बधाई

भारत को सही वक्त पर सही नेता मिला…, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने ऐसे दी पीएम मोदी को बधाई


Chandra Babu Naidu Congratulate Narendra Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में 12 साल पूरे  कर लिए हैं. उन्होंने यह अनोखा रिकॉर्ड 10 जून को बनाया है. पीएम  मोदी ने साल 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाई थी. अब एनडीए के गठबंधन के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए, उन्हें इस उपलब्धि की बधाई दी है. 

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी पीएम मोदी को बधाई

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि मोदी जी का सिंगल ऐजेंडा नेशन फास्ट है. मोदी जी एक महान देश के नेता है. भारत को सही वक्त पर सही नेता मिला. मोदी दुनिया के महान नेताओ में से एक है.

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Security: लालू यादव की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर इस नेता ने कह दी बड़ी बात, ‘इससे बिहार की…’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दी बधाई 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज भारत मोदी के नेतत्व मे नये छितिज को छू रहा है. मोदी जी के मजबूत नेतत्व की बदौलन देश एक मजबूत बन रहा है. मोदी जी एक तपस्वी है और वो त्रिकालदर्शी है. हम एनडीए के सभी घटक उनके साथ खुश है. मोदी के 12 साल पर कोई कंलक नही लगा. मोदी जी हर पल राष्ट्र के लिये समर्पित है  मोदी जी का हमारे गठबंधन के नेताओं से साथ आत्मीय संबध है. मोदी ने सबका साथ सबका विश्वास के साथ काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए. चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें : ‘कांग्रेस ने देश से किया विश्वासघात, 2014 से बढ़ा विकास’, 12 साल पूरे होने पर क्या बोले PM मोदी, 10 बड़ी बातें

पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का कुल कार्यकाल अब भी ज्यादा
अगर 1947 से 1952 तक के उस दौर को भी जोड़ा जाए, जब जवाहरलाल नेहरू बिना आम चुनाव के प्रधानमंत्री थे, तो उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का बनता है. इसलिए कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी आगे हैं, जबकि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार कार्यकाल में मोदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है.