उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय वायुसेना के ALH हेलीकॉप्टर को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना कर दिया गया है. ऐसी स्थिति बन गई थी कि ALH हेलीकॉप्टर की खेत में लैंडिंग करनी पड़ी. हेलीकॉप्टर को उतरते देख ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.
एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव को चार महीने की रोक के बाद मई 2025 में फिर से संचालन की मंजूरी मिल थी. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने इस हेलीकॉप्टर को बनाया है. भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) का एक ALH हेलीकॉप्टर 5 जनवरी 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके बाद सभी ध्रुव हेलीकॉप्टरों को ग्राउंड कर दिया गया था.
भारतीय वायुसेना के एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान को पिछले हफ्ते तकनीकी खराबी के कारण देहरादून हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी. उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन से तेल का रिसाव शुरू हो गया था, जिस वजह से पायलट ने ये कदम उठाया था.
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)



