Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया है. चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी ने अपने पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी कर दी है, ताकि वे लोग चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर सकें और जीत का प्लान बना सकें. बीजेपी ने महाराष्ट्र की 23 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी है. इसमें विभिन्न विधायक, मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.



