देश के कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बिहार, असम और ओडिशा से दो-दो प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से एक-एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है.
नितिन नवीन बिहार से जाएंगे राज्यसभा
भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष नितिन नवीन को पार्टी ने बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. उनके नाम के ऐलान को बिहार की राजनीति में बीजेपी की अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. नितिन नवीन के अलावा बीजेपी ने बिहार से ही शिवेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है.
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi— ANI (@ANI) March 3, 2026
असम में इन दो चेहरों को मौका
इसके अलावा बीजेपी ने असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को प्रत्याशी बनाया है. ओडिशा से जिन दो चेहरों को मौका मिला है, उनमें मनमोहन सामल और सुजीत कुमार का नाम शामिल है. बता दें कि सामल मौजूदा समय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल से पार्टी ने राहुल सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया है.



