‘फोन पर किसी से बात की और सस्पेंड कर दिया’, वक्फ की JPC बैठक पर विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला को लिखी चिट्ठी

‘फोन पर किसी से बात की और सस्पेंड कर दिया’, वक्फ की JPC बैठक पर विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला को लिखी चिट्ठी


JPC On Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी के निलंबित विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने की मांग की है. इन सदस्यों को सभापति जगदंबिका पाल के खिलाफ कार्यवाही में तेजी लाने के लगातार विरोध और आरोपों के बीच शुक्रवार (24 जनवरी 2025) एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था.

निलंबित सदस्यों ने पत्र में कहा, “चूंकि हम सभी अपमानित महसूस कर रहे थे इसलिए हम खड़े हुए और अपनी मांगों को बताने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई. इस बीच, सभापति ने किसी से फोन पर बात की और अचानक से उन्होंने चिल्लाते हुए हमें निलंबित करने का आदेश दिया.”