पाकिस्तान की इमेज सुधारने में जुटी थी ज्योति मल्होत्रा, जासूसी कांड में एक और बड़ा खुलासा

पाकिस्तान की इमेज सुधारने में जुटी थी ज्योति मल्होत्रा, जासूसी कांड में एक और बड़ा खुलासा


Jyoti Malhotra Spy Case: हरियाणा की हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जो एक धार्मिक वीजा पर पाकिस्तान गई थीं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जासूसी के आरोप में गिरफ्त में हैं. शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं. रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान के प्रसिद्ध यूट्यूबर जीशान हुसैन के लगातार संपर्क में थीं. दोनों ने साथ मिलकर पाकिस्तान की छवि को सकारात्मक दिखाने के लिए यूट्यूब पर वीडियो बनाए थे.

लाहौर स्थित जीशान हुसैन एक पॉपुलर पाकिस्तानी यूट्यूबर है, जिसकी वीडियोज में पाकिस्तान के भारत के प्रति सद्भाव और धार्मिक स्थलों की संरक्षण नीति को दिखाया जाता है. बता दें कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामले वैश्विक स्तर पर दर्ज हैं. इस बीच जीशान और ज्योति की वीडियो में पाकिस्तान को एक सहिष्णु और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र के रूप में पेश किया गया.

खबर अपडेट की जा रही है…