पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने टीएमसी के कई नेताओं के यहां छापेमारी की है. ईडी का ये एक्शन उत्तरी दम-दम नगर निगम भर्ती घोटाले के मामले हुआ है.
ईडी ने जिन नेताओं के यहां छापे मारे हैं, उनमें ममता सरकार में दमकल मंत्री सुजीत बोस, उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व मेयर सुबोध चक्रवर्ती शामिल हैं. इसके अलावा टीएमसी विधायक तपस रॉय के घर भी ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं. ईडी के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी शामिल हैं.
#WATCH | ED raid underway on the premises of TMC chief Tapas Roy in Kolkata. Particulars awaited. pic.twitter.com/6krSETUXxF
— ANI (@ANI) January 12, 2024
ईडी की कार्रवाई पर टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ईडी जो कर रही है वह राजनीतिक रूप से प्रतिशोधपूर्ण रवैया है और यह बीजेपी के निर्देश पर हो रहा है. बीजेपी हार गई है, उनके पास टीएमसी का सामना करने की ताकत नहीं है. इसलिए वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. सीबीआई ने शुभेंदु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.



