पश्चिम बंगाल में रैली के लिए अमित शाह को मिला निमंत्रण, रोक लगवाने के लिए हाई कोर्ट पहुंच गई पुलिस

पश्चिम बंगाल में रैली के लिए अमित शाह को मिला निमंत्रण, रोक लगवाने के लिए हाई कोर्ट पहुंच गई पुलिस


कोलकाता पुलिस ने बुधवार (22 नवंबर) को कलकत्ता हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी. जिसमें 29 नवंबर को कोलकाता में बीजेपी को रैली आयोजित करने की अनुमति दी थी. 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बंगाल बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रैली को संबोधित करने का अनुरोध किया, जिसके लिए बंगाल के अलग-अलग जिलों से पार्टी समर्थकों को ट्रेनों और बसों से लाने की तैयारी चल रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि वे रैली को संबोधित करेंगे या नहीं.