Earthquake: दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र नेपाल था. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है.
तीन दिनों में दूसरी बार है जब भूकंप के झटके लगे हैं. शुक्रवार की रात को करीब साढ़े 11 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इसका केंद्र नेपाल था और इसके झटके दिल्ली तक महसूस हुए थे.



