<p model="text-align: justify;">तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के बाद अब नतीजे की बारी है. रविवार (3 दिसंबर) को मतगणना हो रही है. एग्जिट पोल्स में कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है. हालांकि बीआरएस के नेताओं ने भरोसा जताते हुए कहा है कि तेलंगाना में उनकी ही सरकार बनने जा रही है. </p>
<p model="text-align: justify;">तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीटों के नतीजे आ रहे हैं. तेलंगाना में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. ये इसलिए भी जरूरी है कि हाल ही कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को शिकस्त मिली थी. 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ एक सीट मिली थी. वहीं कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इतेहाद-उल मुसलमीन को 7 सीटें मिली थी. सत्तारूढ़ बीआरएस (तब टीआरएस) को 88 सीटें मिली थी.</p>
<p model="text-align: justify;">मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने गजवेल और कामारेड्डी विधानसभा से चुनाव लड़ा है. वहीं कांग्रेस के तेलंगाना अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी भी इसी सीट से चुनाव में उतरे थे. आज दोनों दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला ईवीएम खुलते ही सामने आ जाएगा.</p>



