तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अपने जोरों पर है. इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार (26 नवंबर) को तेलंगाना के सीएम और बीआरएस चीफ केसीआर पर निशाना साधा. केसीआर ने एक रैली में सवाल किया था कि आखिर कांग्रेस ने तेलंगाना में किया क्या है?
इसका जवाब देते हुए राहुल गांधी ने केसीआर को निशाने पर लेते हुए कहा, ‘उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने क्या किया है? मैं उन्हें बताता हूं कि कांग्रेस ने क्या किया- जिन सड़कों पर केसीआर चलते हैं, वो कांग्रेस ने बनाईं और जिस स्कूल या यूनिवर्सिटी में वो पढ़ें हैं, वो कांग्रेस ने बनाया है.’



