‘जितना खोदोगे, उतना पाओगे’, मोहन भागवत की मंदिर-मस्जिद वाली सलाह पर बोले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

‘जितना खोदोगे, उतना पाओगे’, मोहन भागवत की मंदिर-मस्जिद वाली सलाह पर बोले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य


Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने एबीपी न्यूज़ के विशेष कार्यक्रम ‘धर्म-प्रवाह’ में मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर बयान दिया है. हाल ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद में मंदिर नहीं खोजना चाहिए.  इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा, “उनके कहने का मतलब था कि हर मस्जिद में मंदिर नहीं खोजना चाहिए लेकिन जहां मंदिर है वहां तो बनाएंगे”

मस्जिदों की खुदाई को लेकर उठने वाले सवालों के जवाब में अनिरुद्धाचार्य ने कहा, “हमारे यहां कहावत है जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ, मैं बपुरा बूडन डरा, रहा किनारे बैठ.. यानी जितना खोजोगे उतना पाओगे. “