चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, डीके शिवकुमार समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, डीके शिवकुमार समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Congress Appoints Observers: चुनावी राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के लिए  शनिवार (12 नवंबर) को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं.

राजस्थान में पर्यवक्षेक की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वास्निक और शकील अहमद खान को दी गई है. वहीं तेलंगाना में जिम्मेदारी कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, दीपा दासमुंशी, डॉ. अजॉय कुमार, के मुरलीधरन और केजे जॉर्ज को दी गई है.