घुटनों तक पयजामा चढ़ा खेत में उतरे शिवराज, कृषि मंत्री ने UP समेत देशभर के किसानों से की ये अपील

घुटनों तक पयजामा चढ़ा खेत में उतरे शिवराज, कृषि मंत्री ने UP समेत देशभर के किसानों से की ये अपील


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. उन्होंने रोजाना एक पौधारोपण संकल्प के तहत जिले के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज में पौधा रोपण किया. इस दौरान शिवराज ने वहां धान की रोपाई भी की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. 

शिवराज ने कहा है कि आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उत्तरप्रदेश में खड़ा हूं. अपनी भांजियों के साथ. धान की रोपाई का काम प्रारंभ हो रहा है. एक विशेष बात. जमीन को उर्वरा बनाने के लिए यहां ढेंचा लगा दिया गया. उसके बाद जमीन में मिला दिया गया. यह एक हरित खाद्य है. इससे जमीन बुरबुरी हो गई. इससे धान के जो पौधे रोपे जा रहे हैं, उसकी जड़ें अच्छे से फैलेगी. पूरा पोषण मिलेगा. 

सोने की कीमत पर बड़ी भविष्यवाणी: 36% का आएगा बंपर उछाल! 2 लाख तक चढ़ सकता है भाव

कैमिकल से बचने की दी सलाह, शिवराज ने किसानों से की खेत बचाने की अपील

कृषि मंत्री ने कहा कि केवल फर्टिलाइजर नहीं, हम हरित खाद का उपयोग करें. भारत में सालों से ढेंचा मिला दिया जाता है. इसमें हम ढेंचा, गोबर की खाद डालते हैं. वो परंपरा जैसे समाप्त हो गई. कैमिकल की वजह से हमारी जमीन अपनी क्षमता खोती जा रही है. मैं यूनिवर्सिटी को बधाई दूंगा कि उन्होंने इस ढेंचे का प्रयोग परिसर में कई जगह किया है. किसान भाईयों से भी कहना है कि खेत हरे भरे भावी पीढ़ियों के लिए रखना है. तो यह ढेंचा का प्रयोग करें. कैमिकल फर्टिलाइजर धरती को बर्बाद कर देंगे. आने वाली पीढ़ियां खेत को तरस जाएंगे. ऐसे में खेत बचाओ के तहत यूपी आया हूं. आप भी अपना खेत बचाइए. 

यूपी पहुंचकर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान? 
यूपी पहुंचकर शिवराज सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश आकर मन आनंद और प्रसन्नता से भर जाता हैं. यह देश का प्रमुख कृषि प्रदेश है, जहां देश का 38% गेहूं उत्पादन होता हैं. आज माननीय मुख्यमंत्री जी, उपमुख्यमंत्री, कृषि मंत्री जी एवं ग्रामीण विकास मंत्री जी के साथ कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा होगी.

सोशल मीडिया पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं तो आप भी कहलाएंगे ‘सेलिब्रिटी’, SEBI ने बनाया नया ड्राफ्ट