Money For Question: पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप के मामले में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा सोमवार (27 नवंबर) को तंज कसा. दुबे ने बिना नाम लिए सवाल किया कि दुबई में होटल में ठहरने का पैसा कहां से आया.
निशिकांत दुबे ने कहा, दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर किसने जमा किया? पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? दुबई में हवाला से गया? मेल आई डी खरीदने वाले व्यापारी ने दिया? गोलमाल है रे भाई गोलमाल है.”
दुबई में होटल के रुकने का बिल 5500 डॉलर कैस किसने जमा किया? पैसा भारत से चेक के माध्यम से गया? या दुबई में हवाला से गया? या मेल आई डी ख़रीदने वाले व्यापारी ने दिया? गोलमाल है रे भाई गोलमाल है@dir_ed @IncomeTaxIndia
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 27, 2023
दरअसल, दुबे ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर संसद में अडानी ग्रुप से जुड़े हुए सवाल किए. मोइत्रा का संसदीय अकाउंट दुबई से एक्सेश किया गया था.
सीबीआई के पास गया मामला
सीबीआई ने एक प्रारंभिक जांच दर्ज की है. ये पता लगाने की दिशा में पहला कदम है कि क्या आरोप पूर्ण स्तरीय जांच के योग्य हैं. प्रारंभिक जांच के दौरान यदि पर्याप्त प्रथम दृष्टया सामग्री मिलती है तो सीबीआई इसे एफआईआर में बदल सकती है.
इसको लेकर महुआ मोइत्रा ने शनिवार (25 नवंबर) को कहा कि सीबीआई ने आधिकारिक रूप से कुछ सामने रखा है.



