Ganderbal Firing: जम्मू कश्मीर के गांदेरबल के सोनमर्ग इलाके के गगनगीर में जेड-मोड सुरंग के कैंपसाइट के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक इस संदिग्ध आतंकवादी हमला में तीन सुरक्षा गार्डों की मौत हो गई है. वहीं दो से तीन लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में जिन तीन लोगों की मौत हुई है वे तीनों गैर स्थानीय मजदूर हैं.
बीते रोज शनिवार को भी जम्मू कश्मीर के बारामूला के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक घुसपैठ को नाकाम कर दिया था. सुरक्षाबलों ने कमलकोट में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों का खात्मा किया. इस घुसपैठ के दौरान एक आतंकवादी ढेर हो गया था. जम्मू कश्मीर चुनाव पूरे होने के बाद गोलीबारी की ये दूसरी घटना है.



