कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, बिहार-पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों को मिले नए प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, बिहार-पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों को मिले नए प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट


कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है. नये महासचिवों और प्रभारियों के रूप में कांग्रेस ने कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी है. पार्टी ने बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महासचिव बनाकर पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन को महासचिव बनाकर जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है. अजय कुमार लल्लू को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है.

बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में कांग्रेस ने कृष्णा अलावरु को बिहार का प्रभारी बनाया है. हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश, बीके हरिप्रसाद को हरियाणा का, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया. रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रभारी बनाय गया है. कांग्रेस ने के. राजू को झारखंड का प्रभारी बनाया है.

कांग्रेस ने राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेंद्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भारत सिंह सोलंकी को प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (13 फरवरी 2025) को पूर्व विधायक हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. उन्होंने नाना पटोले की जगह ली, जिन्होंने हाल ही में पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.

(ये स्टोरी अपडेट हो रही है…)