‘कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन आसमान का अंतर’, नाम लिए बिना शशि थरूर पर भड़के जयराम रमेश

‘कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन आसमान का अंतर’, नाम लिए बिना शशि थरूर पर भड़के जयराम रमेश


Congress On All Party Delegation: आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को विदेशों में घेरने के लिए सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन को अलग-अलग देशों में भेजने का फैसला किया. इसमें से एक डेलीगेशन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर को सौंपा गया है. मामले पर राजनीति चरम पर है. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने आज शनिवार (17 मई, 2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शशि थरूर पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन आसमान का फर्क है. हालांकि उन्होंने शशि थरूर का नाम नहीं लिया. 

शशि थरूर पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए जयराम रमेश ने कहा, “व्यक्तियों को लेकर टिप्पणी नहीं करूँगा लेकिन कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में जमीन आसमान का अंतर है.” उन्होंने कहा, “सरकार ने चार नाम मांगे थे हमनें दिए. लेकिन सरकारी प्रेस रिलीज से हैरानी हुई. सरकार का व्यवहार ईमानदारी नहीं दर्शाता, सरकार गंभीर मामले में खेल खेल रही है. सरकार की कूटनीति फेल हो चुकी है. ये अवसरवाद की राजनीति है. सरकार ट्रंप को सीधा जवाब नहीं देना चाहती, जिन्होंने एक बार फिर (सातवीं बार) भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की बात दोहराई है. सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए.”