कर्नाटक में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

कर्नाटक में भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, पुलिस इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

कर्नाटक के धारवाड़ जिले में शुक्रवार (5 दिसंबर, 2025) की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, धारवाड़ के अन्नीगेरी कस्बे के बाहरी इलाके में एक इंस्पेक्टर की कार डिवाइडर से टकरा गई. कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि आग ने तुरंत ही उसे अपनी चपेट में पूरी तरह से ले लिया और कार में सवार इंस्पेक्टर की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई.

घटना में मारे गए इंस्पेक्टर की हुई पहचान

इस भीषण सड़क हादसे में मरने वाले इंस्पेक्टर की पहचान हो चुकी है. इंस्पेक्टर हावेरी स्थित लोकायुक्त कार्यालय में तैनात थे, जिनका नाम इंस्पेक्टर सलीमाथ था. इंस्पेक्टर सलीमथ शुक्रवार (5 दिसंबर, 2025) की देर रात हुब्बल्ली की ओर नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान यह भीषण सड़क हादसा हो गया.

चश्मदीदों ने बताया, कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा

घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि इंस्पेक्टर सलीमथ हुंडई आई-20 कार से यात्रा कर रहे थे. कार की गति काफी तेज थी, जब उनकी कार नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. देखते ही देखते उसमें आग लग गई और इंस्पेक्टर कार के अंदर ही फंसे रह गए थे.

इस भीषक सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कर्नाटक एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम को सूचना दी, लेकिन जब तक दमकम विभाग की टीम मौके पर पहुंची, कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी. कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई और अंदर से इंस्पेक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया.

धारवाड़ पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फिलहाल, धारवाड़ की अन्नीगेरी थाना पुलिस ने इस दर्दनाक सड़क हादसा मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस का मानना है कि इस भयानक कार दुर्घटना के पीछे तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना मुख्य कारण है. पुलिस ने कहा कि इंस्पेक्टर अपने परिवार से मिलने गदग जा रहे थे.

यह भी पढ़ेंः उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी