राजपूत करणी सेना के के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत की हत्या पर बीजेपी नेता टी राजा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो कोई भी शेखावत की हत्या की हो, उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस को जांच करनी चाहिए कि हत्या के पीछे PFI और ISI की साजिश तो नहीं है.
राजा सिंह ने कहा, ” अभी-अभी दुखद समाचार मिला है. सुखदेव सिंह जो कि राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष थे. किसी ने उनके घर में घुसकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. क्या यह पीएफआई की साजिश है या आईएसआई की साजिश.”
उन्होंने कहा कि सुख देव सिंह का एक ही लक्ष्य था कि गौहत्या पर प्रतिबंध हो. वह एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ने वाले व्यक्ति थे.



