Qatar Eight Former Navy Personnel: कतर में मौत की सजा पाए 8 पूर्व नौसैनिकों के मामले में विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (7 दिसंबर) को कहा कि भारत सरकार पूरे मामले में नजर बनाई हुई है. हमारे राजदूत आठों लोगों से मिले हैं. साथ ही अब तक मामले में कोर्ट में दो सुनवाई हो चुकी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ”कतर में आठ पूर्व नौसेनिकों को मौज की सजा दिए जाने के केस में हमारी अपील पर दो सुनवाई हो चुकी है. हम मामले में नजर बनाकर सभी कानूनी सहायता दे रहे हैं. हमारे राजदूत को रविवार (3 दिसंबर) को आठों लोगों से जेल में मिलने का काउंसलर एक्सेस मिला. ये संवेदनशील मामला है, लेकिन हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वो करेंगे.”
(*8*)



