BJP-BJD Alliance in Odisha: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच ओडिशा में गठबंधन होना लगभग तय है. आज यानी बुधवार को होने वाली बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में इसकी रूपरेखा तय हो जाएगी. जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पहले ही बीजेपी और बीजेडी के बड़े नेताओं में गठबंधन को लेकर बातचीत हो चुकी है.
सूत्रों की मानें तो बीजेपी और बीजेडी के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी बात हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक इस गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 13 से 14 सीटें और बीजेडी को 7 से 8 सीटें मिलेंगी. वहीं ये गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगा, जहां बीजेडी को 95 से 100 और बीजेपी को 46 से 52 सीटें मिल सकती हैं. आने वाले एक-दो दिन में इसका औपचारिक ऐलान भी हो सकता है.



