Vacate Bungalow: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में जीते बीजेपी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने नेताओं का 30 दिन का समय दिया है.



