Air India Plane Crash Live: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. चश्मदीदों के मुताबिक, क्रैश साइट से आसमान में घना काला धुआं उठता हुआ देखा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
हादसे की पूरी टाइमलाइन:
1:10 PM – बोर्डिंग पूरी, टेकऑफ की तैयारी
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली थी. सभी 242 यात्री बोर्ड हो चुके थे और विमान रनवे पर टेकऑफ के लिए तैयार था.
1:17 PM – टेकऑफ
विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी. शुरुआती कुछ मिनटों तक उड़ान सामान्य रही.
अचानक तकनीकी समस्या
टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान में तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलने लगे. पायलट ने कंट्रोल टावर से संपर्क कर इमरजेंसी की जानकारी दी. विमान अहमदाबाद शहर के मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा.
राहत-बचाव कार्य शुरू
फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं. आसमान में घना काला धुआं देखा गया और इलाके में अफरा-तफरी फैल गई.
अभी तक की स्थिति
यात्रियों की स्थिति को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. DGCA और एयर इंडिया की टीमें जांच में जुटीं.


