गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून,2025) को एयर इंडिया का एक बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 241 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस भीषण विमान हादसे में एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया. हादसे में जिंदा बचा शख्स ब्रिटेन का नागरिक है.
एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जिंदा बचने वाले 40 वर्षीय शख्स का नाम विश्वास कुमार रमेश है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान हादसे के बाद विश्वास कुमार रमेश बिना किसी सहारे के अपने आप चल रहे हैं. इस तरह के भीषण विमान हादसे में उनकी जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है.
विश्वास कुमार रमेश ने बताया कि वो उठकर जा रहे थे तो लोगों ने उनके पकड़ कर एंबुलेंस में डाला और अस्पताल पहुंचाया.



