Air India Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट गुरुवार (12 जून, 2025) की दोपहर क्रैश हो गया. इस हादसे में मरने वाली संख्या बढ़ गई है. अब तक 265 लोगों की मौत हो गई है. विमान में सवार 241 यात्रियों और क्रू मेंबर की भी मौत हो चुकी है. हादसे के बाद ये विमान पास के मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा जिससे 24 लोगों की मौत हुई है.
घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए एबीपी न्यूज के संवाददाता रौनक पटेल ने बताया, “सिविल हॉस्पिटल में जितने भी शव आए, वो बुरी तरह से जले हुए हैं. उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल है. लोगों की शवों के हिस्से अलग-अलग टुकड़ों में बंटे हुए हैं. कुछ जले हुए हैं तो कुछ कटे हुए हैं. इन शवों को जोड़कर जो गिनती की गई है उनकी तादात 265 हो गई है.”



