असम और तमिलनाडु की राज्य सभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

असम और तमिलनाडु की राज्य सभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग


Assam Tamil Nadu Biennial Elections: इलेक्शन कमीशन ने तमिलनाडु और असम के उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है. असम की 2 और तमिलनाडु की 6 राज्य सभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होगा. इलेक्शन कमीशन ने काउंटिग की डेट को लेकर भी जानकारी साझा की है. उसने अपनी  प्रेस रिलीज में इलेक्शन की सीटों का भी जिक्र किया है. नोटिफिकेशन की तारीख से लेकर काउंटिंग की तारीख तक सब कुछ बताया गया है.

असम की 2 और तमिलनाडु की 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होगा. असम के मिशन रंजन दास और बीरेंद्र प्रसाद वैश्य 14 जून को रिटायर हो रहे हैं. वहीं तमिलनाडु के अंबुमणि रामदॉस, एम. शणमुगम, एन. चंद्रशेखरन, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, पी. विलसन और थिरु वाइको 24 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं. 

कब होगी काउंटिंग

असम और तमिलनाडु में होने वाले इलेक्शन का नोटिफिकेशन 2 जून (सोमवार) को जारी होगी. वहीं नोमिनेशन की आखिरी तारीख 9 जून (सोमवार) है. नोमिनेशन की स्क्रूटनी 10 जून (मंगलवार) तक होगी. अगर कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहता है तो वह 12 जून तक ऐसा कर सकेगा. चुनाव 19 जून को होगा. वहीं काउंटिंग भी 19 जून को ही होगी. 

 

अपडेट जारी है…