Himachal Pradesh Political Disaster Newest Information: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार (27 फरवरी) को राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 9 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इसके बाद से यहां सियासी हलचल तेज हो गई है और यहां सूक्खू सरकार के खतरे में होने की बात भी कही जा रही है. इन सबके बीच बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल को लेकर फिलहाल बीजेपी वेट एंड वॉच की स्थिति में है.
बीजेपीं के मुताबिक, कल जिस तरह से बीजेपी के राज्य सभा उम्मीदवार की जीत हुई है उसने दिखा दिया है कि सूक्खू सरकार में आपस में ही कितने मतभेद हैं और विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफा से साफ भी हो गया है. हालांकि विक्रमादित्य बीजेपी के साथ शामिल हो रहे है या नहीं इसको लेकर अभी फिलहाल स्थिति साफ नहीं है.
कांग्रेस में मची गुटबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सूक्खू सरकार पर हमला बोला है. उनका कहना है कि पहले तो कांग्रेस ने झूठे वादे करके हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई और जब सरकार बनन के बाद वो वादे पूरे नहीं हुए तो क्षेत्र की जनता अपने विधायकों से सवाल पूछती थी कि 1500 रुपये हर महीने हर महिला को मिलना था, नहीं मिला. जवाब दो. सरकार के वादों पर जनता सवाल करती थी तो विधायकों के पास जवाब ही नहीं होता था. जब बड़े और झूठे वादे करके सरकार बनाते हो तो जनता को जवाब देना मुश्किल हो जाता है. आज कांग्रेस की ऐसी हालत हो गई है कि झूठे वादों पर वो मुकरती नजर आती है.



