‘कांग्रेस से अपनी ही पार्टी नहीं संभल रही’, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बोले अनुराग ठाकुर

‘कांग्रेस से अपनी ही पार्टी नहीं संभल रही’, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बोले अनुराग ठाकुर


राज्यसभा के चुनाव 2024 के नतीजों और क्रॉस वोटिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस से तो अपनी पार्टी भी नहीं संभल रही है. 

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने बड़े-बड़े और फर्जी वादे करके हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाई. सरकार बनने के बाद उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया. जब कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्र में जाते थे तो लोग सवाल पूछते थे. उनके पास देने के लिए कोई जवाब नहीं था. कोई काम नहीं हुआ, कांग्रेस के अपने विधायकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था. 14 महीने के अंदर कांग्रेस विधायकों ने क्यों छोड़ी अपनी ही पार्टी, क्या थी मजबूरी? इसका एक कारण यह है कि उन्होंने एक गैर-हिमाचली व्यक्ति को टिकट दिया.”