Zeenat Aman on Live In: इंडिया में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें होती हैं और दो तरह से इसको लेकर लोगों की राय है। कोई इसको सपोर्ट करता है तो किसी का मानना है कि ये भारत की संस्कृति के खिलाफ है।

लेकिन इस दौर में 80 के दशक की एक अदाकारा ने लिव इन का समर्थन करते हुए कुछ ऐसा बोल दिया है जो कि हैरान करने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान की जो कि अपने दौर में बोल्डनेस के लिए काफी मशहूर थीं।
उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप की जमकर तारीफ की है और इसको शादी से अच्छा बताया है। 74 साल की उम्र में जीनत अमान के इस बयान ने लोगों को हैरान कर दिया है।
दुखभरी शादी से बेहतर…
जीनत अमान इस दौरान एक इंटरव्यू में बात कर रहीं थीं और इसी में लिव इन रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने खुलकर बात की। उनका कहना था कि, ’15 साल की दुखभरी शादी से बेहतर है कि 5 साल लिव-इन में रहो।’ आज कल कपल्स के बीच चल रहे कलह और कानूनी पचड़ों से बचने के लिए जीनत अमान ने ये सलाह लोगों को दी है। जीनत अमान का मानना है कि शादी के पहले कपल्स को साथ में वक्त बिताना बेहद जरूरी है। अपने दोनों बेटों को भी वो यही सलाह देती हैं। उनका कहना है कि ये जिंदगी सच्चाई का अनुभव उन्होंने खुद किया है। अभिनेत्री ने अपने लाइफ में दो शादियां की जिनमें पहले संजय खान थे और दूसरे मजहर खान थे।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
जीनत अमान के इस बयान पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”पांच साल के बाद??” एक ने लिखा, ”जय हो माता जी।” एक ने लिखा, ”तुम अल्लाह की अमानत हो,, अल्लाह के पास जाओ।” एक ने लिखा, ”इस उम्र में आपका यह सुझाव देखकर सचमुच आश्चर्य हुआ। ऐसा लगता है कि आप अभी भी जीवन को सीमित दृष्टि से देख रहे हैं।”



