Youtuber MrBeast Marries His Longtime Girlfriend Thea Booysen In A Private Ceremony

Youtuber MrBeast Marries His Longtime Girlfriend Thea Booysen In A Private Ceremony


MrBeast Wedding Photos: मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट यानी कि जिम्मी डोनाल्डसंन ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड थिया बूयसन से शादी की। दोनों ने ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स के नेकर आईलैंड पर प्राइवेट वेडिंग कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उन्होंने शेयर भी की है। अब दुनिया भर के फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

MrBeast

मिस्टर बीस्ट ने की शादी

मिस्टर बीस्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इन वेडिंग तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वो और थिया ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच में एक दूसरे का हाथ थामा था।

बताते चलें कि इस कपल की शादी एक फैमिली फ्रेंड द्वारा हुई। इस दौरान थिया ने बेहद ही खूबसूरत व्हाइट कलर का वेडिंग गाउन पहना था । वहीं मिस्टर बीस्ट टक्सीडो में नजर आए। तस्वीरों में कपल बीच पर जश्न मनाते हुए और परिवार के अलावा करीबी दोस्तों के साथ में एंजॉय करते हुए नजर आया।

मिस्टर बीस्ट को मिली मिसेज बीस्ट

मिस्टर बीस्ट और थिया एक दूसरे के साथ काफी कुछ भी नजर आ रहे हैं और जमकर रोमांटिक पोस्ट भी देते हुए दिखाई दिए। शादी की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मिस्टर बीस्ट ने लिखा कि “मुझे मिसेज बीस्ट मिल गई है और यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन था।”

तस्वीरें हुईं वायरल

मिस्टर बीस्ट की शादी की तस्वीरों को अब फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। पोस्ट को कुछ ही वक्त में लाखों व्यूज और हजारों बधाइयां मिल गई। फैन्स भी इस कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

मिस्टर बीस्ट और थिया की लव स्टोरी

बताते चलें कि मिस्टर बीस्ट और थिया की पहली मुलाकात साल 2022 में साउथ अफ्रीका में हुई थी। जहां मिस्टर बीस्ट किसी शूटिंग के लिए गए थे और मुलाकात के बाद में दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया। दिसंबर 2024 में क्रिसमस सेलिब्रेशन के वक्त मिस्टर बीस्ट ने थिया को प्रपोज किया और दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा की।