मनोरंजन जगत में जहां ग्लैमर और छोटे कपड़े को ही ज्यादा तबज्जों और परफेक्शन माना जाता है तो वहीं अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से ही एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है। दरअसल, एक मुस्लिम सिंगर को बिना हिजाब गाना गाने पर 72 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई गई है। इतना ही नहीं इस हसीना पर 2 साल के लिए बैन भी लगा दिया गया है।

बिना हिजाब 72 कोड़ों की सजा
ये मामला ईरान से सामने आया है। ईरान में धर्म के नाम पर सख्ती के कई उदाहरण आपने देखे और सुने होंगे लेकिन अब जो खबर आई हैं उससे हर कोई हैरान-परेशान हो गया है। ईरान की स्टार सिंगर परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। उनका गुनाह केवल इतना था कि उन्होंने हिजाब पहने बिना गाया था।
2024 का है मामला
परस्तू अहमदी के साथ साथ प्रोडक्शन टीम के 8 सदस्यों को भी कड़ी सजा सुनाई गई है। मामला 2024 का है जब परस्तू अहमदी के यूट्यूब चैनल पर लाइव-स्ट्रीम किए गए एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए हिजाब नहीं पहना था।
कोड़ों के साथ साथ मिली ये सजाएं
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट के लिखा है कि ईरान के कोम प्रांत के क्रिमिनल कोर्ट ने इन कलाकारों को कोड़े मारने की सजा, 2 साल तक देश छोड़ने पर बैन और 2 साल तक गाने पर भी बैन लगाया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि इन्होंने इंटरनेट पर “अश्लील और अनैतिक कंटेंट” बनाकर और रिलीज करके सार्वजनिक शालीनता का अपमान किया।
लाखों बार देखा जा चुका है ये गाना
दिसंबर 2024 में 29 साल की सिंगर परस्तू अहमदी ने बिना हिजाब के एक लाइव-स्ट्रीम प्रोग्राम में देशभक्ति गीत “अज खूने जवानाने वतन” (वतन के युवाओं के खून से) गाया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। इस वीडियो जारी होने के कुछ समय बाद ही उन्हें और कई संगीतकारों को थोड़े समय के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने वीडियो रिलीज करने को लेकर उनके खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज किया। यह वीडियो अब यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है।





