Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया

Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया


खामेनेई के सुपुर्द ए खाक से पहले अमेरिका और ईरान में युद्ध फिर से शुरू हो चुका है. इसी बीच एक फुटेज ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. जहां मिडिल ईस्ट में मातम पसरा है, तो वहीं मिसाइल हमले और बमबारी की जा रही है. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान के सबसे लंबे समय तक सुप्रीम नेता रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के ताबूत को एक फाइटर जेट के साथ ईराक से ईरान वापस लाया गया. उन्हें गृहनगर मशहद में इमाम रजा के मकबरे में में दफनाया जाएगा.

इराक एस्कॉर्ट कर विमान मशहद लाया गया

शियाओं के पवित्र शहरों नजफ और कर्बला में अंतिम संस्कार की रस्मों के बाद उनके ताबूत को इराक से लाया गया था. .कई न्यूज एजेंसी ने फुटेज जारी किया है. इसमें फाइटर जेट को विमान के साथ जाते हुए दिखाया गया. इस विमान में सबसे बड़े परिवार के सदस्य के ताबूत शामिल थे. अयातुल्लाह खामेनेई ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर थे. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में उनकी मौत हो गई थी. एक हफ्ते का साप्ताहिक शोक ईरान में जारी थी. इसी बीच अमेरिका ने समझौता खत्म कर ईरान पर फिर से हमला कर दिया है. फिलहाल दोनों तरफ से हमले किए जा रहे हैं. 

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

बेटी समेत इन परिवार के लोगों के साथ खामेनेई होंगे सुपुर्द ए खाक

इधर, मशहद की सड़कों पर भीड़ जमा हो गई है. खामेनेई के साथ उनकी नन्हीं पोती, दामाद, बेटी और उनके बेटे मोजतबा खामेनेई की पत्नी जहरा हद्दाद अदेल को भी दफनाया जाएगा. ये सारे भी हमले में मारे गए थे. सरकारी टेलीविजन ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि दिवंगत नेता की व्यक्तिगत इच्छा थी कि उन्हें उनके गृहनगर मशहद दफनाया जाएगा. खामेनेई के शोक में पिछले कुछ वक्त तेहरान समेत अन्य जगहों पर भारी शोक सभाएं हुई हैं. 

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video