Uorfi Javed Slams A Journalist For Spreading Fake News Regarding Her Conversion To Hinduism

Uorfi Javed Slams A Journalist For Spreading Fake News Regarding Her Conversion To Hinduism


Uorfi Javed On Converted To Hinduism: उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन फैंस को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए भी वह काफी पसंद की जाती हैं। वैसे तो उर्फी कई बार इस बात का खुलासा कर चुकी है कि वह किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती हैं।

Uorfi Javed

लेकिन हाल ही में यह दावा किया जा रहा है कि उर्फी ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने नाम बदल लिया है। लेकिन इन दावों में किसी भी तरीके की कोई सच्चाई नहीं है और उर्फी ने खुद सामने आकर इस पर पुष्टि की है।

पत्रकार के दावे पर भड़की उर्फी

हाल ही में उर्फी जावेद को लेकर जर्नलिस्ट मीता चौधरी ने एक बड़ा दावा कर दिया था। पत्रकार की माने तो अभिनेत्री ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है और वह हिंदू बन गई है। साथ ही बताया कि उर्फी ने अपना नाम भी बदल लिया है और अब वह रीता भारद्वाज बन चुकी है। लेकिन उर्फी ने अब इन दावों को लेकर मीता की जमकर क्लास लगा दी और खूब आलोचना की।

उर्फी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर बुरी तरह गुस्से में लिखा कि “कैसे-कैसे चोमू लोग है अपने आप को जर्नलिस्ट कहते हैं। आंटी प्लीज थोड़ा सा होमवर्क कर लो। मैंने तो कभी भी अपना नाम या फिर धर्म नहीं बदला है। वैसे भी मैं किसी भी धर्म को नहीं मानती। अगर कपड़ों की बात करें तो मैं सिर्फ अपने कपड़ों से ही नहीं बल्कि अपनी बातों से भी नंगी (बेबाक) हूं। लेकिन आज मेरा मूड बिल्कुल नहीं है और हां एक बात गूगल करके देखो मेरे नाम पर कितने शोज हैं।”

मीता चौधरी की उर्फी ने लगाई क्लास

मीता चौधरी पर गुस्सा करते हुए उर्फी ने आगे कहा कि “बुराई करनी है तो बिंदास करो लेकिन झूठी खबरों को मत फैलाओ क्योंकि मैं तुम्हारे साथ में ऐसा नहीं कर सकती हूं। कोई भी परवाह नहीं करता है आंटी जी। मैंने कोई भी फेक ब्रेस्ट नहीं लगवाए हुए हैं। बस इसी वजह से कि उनका चेहरा ढीला ढाला दिखाई देता है उन्हें ब्रेस्ट का ही जुनून सवार है। आंटी ने मुझे बहुत भड़काने वाले मैसेज भी भेजे हुए हैं जिन्हें मैं अपलोड भी नहीं कर सकती हूं। इसके बाद वीडियो डिलीट कर दिया और मुझे ब्लॉक भी कर दिया। दोस्तों मैं उनके साथ में बदतमीजी नहीं कर सकती हूं और वह मेरे दादाजी जैसी नजर आती है।”

कौन हैं उर्फी जावेद?

उर्फी जावेद की बात करें तो आपको बता दे की साल 2021 में वह तब चर्चा में आई जब बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में पार्टिसिपेट किया था। वह यह रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी की जैसे काफी सारे बेहतरीन शोज में नजर आ चुकी है। 2025 में द ट्रैटर्स इंडिया भी उन्होंने जीता था। अभिनेत्री अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है।