UK07 Rider aka Anurag dobhal publically shares wife cheatful audio video photos and messages with best friend

UK07 Rider aka Anurag dobhal publically shares wife cheatful audio video photos and messages with best friend


Anurag Dobhal Wife Cheat: UK07 Rider के नाम से मशहूर YouTuber अनुराग डोभाल एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में आ गए हैं। अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी पर रितिका चौहान पर धोखा देने और बच्ची से ना मिलने देने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पत्नी के धोखे से जुड़े सारे सबूत पेश कर दिए हैं।

Anurag Dobhal Wife Cheat

अनुराग डोभाल का कहना है कि उनरी पत्नी रितिका उनके दोस्त के साथ मिलकर उन्हें चीट कर रही है। अपने लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने रितिका की तस्वीरे और ऑडियो क्लिप और व्हास्टएप मैसेज शेयर किए हैं जिन्होंने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है।

वीडियो में अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका से पूछा तो वो चीखने लगीं कि सगाई या शादी के बाद उनकी किसी से बात नहीं हुई है। फिर अनुराग ने दिखाया कि वो अपने उसी दोस्त के साथ बैठकर रितिका को कॉल करते हैं और पूछते हैं कि इतना सब हो गया और बताया भी नहीं। उनके दोस्त से भी वो वही पूछते हैं। वो रितिका से पूछते हैं कि शादी के बाद वो अभिषेक से मिलने क्यों गईं।

इसके बाद वो किसी फ्लैट मालिक के पास जाते हैं और उनकी बातें दिखाते हैं। उनसे पूछते हैं कि जब रितिका प्रेग्नेंट थी, तो किसके साथ फ्लैट पर आई थी। वो आदमी बताता है, ‘तीन लोग थे। दो तो भाई थे, एक लड़का आपका दोस्त, 15 दिन यहीं रही थी वो।’

इसके साख ही एक ऑडियो क्लिप सुनाई देती है, जिसमें कोई बताता है कि रितिका उस बच्चे को अबॉर्ट भी कराने वाली थी लेकिन मना करने पर मान गई। रितिका अपने और अनुराग के बच्चे के बारे में बात करते हुए कहती हैं,’मेरे पास बच्चा है उसका ये मेरे लिए सबसे गंदा पाप है।’

अनुराग ने लिखा, ‘रितिका और उसकी मां मुझे मेरे बच्चे से मिलने नहीं दे रही हैं। मुझसे भारी एलिमनी मांग रही हैं। मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं और मैंने उसके परिवार को 37 लाख रुपये दिए हैं ताकि मैं अपने बच्चे से मिल सकूं… इन सब चीजों को संभालना बहुत मुश्किल है, लेकिन फिर भी मैं अपने बच्चे के लिए ऐसा करना चुनूंगा।’

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 7 मार्च की दुर्घटना को याद करते हुए अनुराग ने माना कि उनसे गलतियां हुई थीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पूरी तरह से अपने परिवार पर ध्यान दिया, और अक्सर ऐसा उन्होंने अपनी खुद की स्थिरता की कीमत पर किया।