The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Daisy Irani Once Revealed That She Was Faced Rpe At The Age Of 6 By A Industry Guardian

0


Daisy Irani Raped At 6: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस डेजी ईरानी कई सारी फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में नजर आ चुकी है। उन्होंने हाउसफुल से लेकर दिल तो बच्चा है जी और क्या कहना जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने बेहद छोटी सी उम्र में दर्द का सामना किया। उनकी मां ने उनसे छोटी उम्र में फिल्मों में काम करवाया और फिर एक जानकार ने 6 साल की उम्र में उनका रेप कर दिया। इस दर्द को वह आज भी नहीं भूल पाई है।

Daisy Irani

डेज़ी ईरानी ने बताया सालों पुराना राज

डेज़ी ईरानी ने साल 2018 में मुंबई मिरर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस घटना के बारे में बताया था। अभिनेत्री ने बताया था कि साल 1957 में फिल्म ‘हम पंछी एक डाल के’ की शूटिंग के लिए वह चेन्नई गई हुई थी। तब वह सिर्फ 6 साल की थी और उनकी मां ने उनके लिए एक गार्जियन को भी रखा हुआ था। जिसकी फिल्म इंडस्ट्री में काफी अच्छी पहचान भी थी।

डेज़ी ईरानी की मां को ऐसा लगता था कि यह शख्स उनकी बेटी को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ाने के लिए मदद करेगा। गार्जियन डेजी को फिल्म के सेट पर ले जाने और लाने का काम करता था। लेकिन जब वह फिल्म के लिए चेन्नई गई तो एक रात उस शख्स ने उनके साथ रेप कर दिया और बेल्ट से पीटा भी। धमकी दी थी कि उन्होंने अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उन्हें जान से मार डालेंगे। उसके बाद अगले दिन जब है शूटिंग सेट पर पहुंची तो उन्होंने पूरी शिद्दत से शूटिंग की कि जैसे कुछ हुआ ही नहीं है।

प्रोड्यूसर ने की थी घटिया हरकत

डेज़ी ईरानी ने यह भी बताया था कि उनकी बहन हनी ईरानी और उनका कोई भी बचपन नहीं रहा। बचपन से ही उनसे काम करवाने लगी थी। 50 के दशक में आई काफी सारी फिल्मों में उन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया और फिर टीनएजर के तौर पर भी काम किया।

डेज़ी ईरानी ने बताया कि जब वह टीनएजर हो गई थी तो उनकी मां उनके ऊपर के कपड़ों में स्पंज डालकर उन्हें साड़ी पहनकर प्रोड्यूसर मालिकचंद कोचर के ऑफिस में छोड़ आई थी। जहां प्रोड्यूसर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। जब अभिनेत्री को गुस्सा आया तो उन्होंने अपने कपड़ों के स्पंज को निकाल कर उनके हाथ में रख दिया और प्रोड्यूसर भी दंग रह गया।

अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, रेस्टरूम में कैमरा छिपा करता था ये गलत काम, अब मिली सजा

0


अमेरिका के ओहियो में एक भारतीय मूल के डॉक्टर को 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. आरोप है कि डॉक्टर महिलाओं के रेस्टरूम में छिपकर रिकॉर्डिंग करता था. साथ ही आदेश दिया गया है कि उसे सेक्सहोलिक्स एनॉनिमस की मीटिंग में शामिल होना होगा. डॉक्टर का नाम अद्वैत देशमुख है. वह प्रोमेडिका टोलेडो हॉस्पिटल के मेडिकल रेजिडेंट से जुड़ा है. उसे 15 साल तक सेक्स ऑफेंडर यानी यौन अपराधी के तौर पर भी रजिस्टर कराना होगा. आरोपी डॉक्टर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने जून में लुकास काउंटी कॉमन प्लीज कोर्ट में अपना गुनाह स्वीकारा है. 

ओहियो के टीवी चैनल WTOL11 न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि देशमुख ने सबूतों के साथ छेड़छाड़  करने और वोयरिज्म के सात मामलों में अपना जुर्म कबूल किया है. वोयरिज्म का मतलब- (दूसरों की जानकारी के बिना नग्न या यौन क्रिया करते हुए देखने की लत), मतलब एक तरह की मानसिक बीमारी इसे कहा जा सकता है. 

डॉक्टर ने सजा सुनाए जाने से पहले मांगी माफी
रिपोर्ट्स की मानें तो लुकास काउंटी के जज माइकल गोल्डिंग ने देशमुख को तीन तक प्रोबेशन पर रहने, मेंटल हेल्थ और सेक्स ऑफेंडर के तौर पर इलाज जारी रखने का आदेश दिया है. जज ने कहा है कि दोषी मेडिकल रेजिडेंट ओहियो से फैंकलिन काउंटी शिफ्ट होने की कोशिश में है. लेकिन आदेश के तहत उसे अधिकारियों के पास रजिस्टर कराने होगा. 

कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का ‘सीक्रेट प्लान’! अब हुआ बड़ा खुलासा

सजा सुनाए जाने से पहले डॉक्टर ने माफी मांगी है. देशमुख यूनिवर्सिटी ऑफ टोलेडो में एंडो यूरोलॉजी और यूरोलॉजिक ऑन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन कर रहे हैं. वह तीन सालों से मेडिकल रेजिडेंट थे. उन्होंने सभी पीड़ितों से माफी मांगी है. 

आरोपी ने कोर्ट से क्या कहा है? 
उन्होंने कोर्ट से कहा है कि वह स्थिति की गंभीरता और उन व्यवहारों को समझने के लिए थेरेपी ले रहे हैं. इस वजह से ही ये अपराध हुआ है. इसलिए उन्हें जेल भेजने के बजाय प्रोबेशन पर रखा जाना चाहिए. 

जून 2025 का मामला है
इधर, आरोपी डॉक्टर के रेस्टरूम में छिपा हुआ कैमरा मिला है. यह मामला तब सामने आया है, जब जून 2025 में अस्पताल के एक कर्मचारी को टोलेडो हॉस्पिटल के रेनेसां टॉवर में यूनिसेक्स रेस्टरूम में एक बॉक्स के अंदर छिपा हुआ डिजिटल डिवाइस मिला था. 

गवाह ने क्या जानकारी दी?
वहीं गवाह ने बताया है कि जब उन्हें वह डिवाइस मिला, तो उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन देशमुख ने उसे छीन लिया. साथ ही दावा किया कि यह डिवाइस उनका है. जांच में 82 फोटो मिली हैं. यह तस्वीरें फरवरी से मई 2025 के बीच ली गई हैं. 

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला ‘मौत का विमान’, हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम

Anupam Kher supports CJP students protest burt warns students from the interference of other political parties

0


Anupam Kher On Students Protest: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। अनुपन खेर ने इसे लेकर एक वीडियो बनाया है और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि अनुपम खेर ने इस प्रोटेस्ट को खुलकर सपोर्ट किया है इसके साथ ही सिर्फ एक बात कही है कि इसे पॉलिटिकल ना बनने दिया जाए।

Anupam Kher On Students Protest

अनुपम खेर ने कहा, “डियर स्टूडेंट, मैं प्रोटेस्ट के वीडियो देखकर दुखी हुआ। किसी भी स्टूडेंट को इससे नहीं गुजरना चाहिए। वो सिर्फ अपनी डिमांड रख रहे थे। मैं भी स्टूडें रहा हूं। मैंने भी अधिकारियों से सवाल पूछे है। मैं उनकी बैचेनी, गुस्सा और भविष्य के लिए उम्मीद समझ सकता हूं। मैं स्टूडेंट्स को सपोर्ट करता हूं।”

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘लेकिन मैं बड़े भाई के नाते एक चीज कहना चाहता हूं। जब बाहरी पार्टी आपके प्रोटेस्ट में शामिल होती हैं, खासतौर पर पॉलिटिकल पार्टी, जो हर प्रोटेस्ट में अपनी प्रेजेंस दिखाना चाहते हैं। उनका मकसद आपकी बात को आगे लेकर जाना नहीं होता है। बल्कि वो अपने फायदे को पूरा कर रहे हैं। आपको सावधान रहने की जरुरत है। शुरू में आपको लग सकता है कि जितने लोग आपके साथ जुड़ेंगे उतना आपका प्रोटेस्ट मजबूत होगा। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। कई बार ये आपकी आवाज का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। वो अपने पॉलिटिकल एजेंडे को पूरा करते हैं। वो कैमरे और नारे अपने साथ ले जाते हैं। ऐसे में आपके मुद्दे का नुकसान हो सकता है। आपके प्रोटेस्ट को नुकसान होगा और आपके सच को भी नुकसान होगा।”

आखिर में अनुपम ने कहा, “ये प्रोटेस्ट सिर्फ आपका होना चाहिए। इसका पॉलिटिकल यूज नहीं होना चाहिए। डेमोक्रेसी से सवाल करना आपका हक है। लेकिन आपको सावधान रहने की जरुरत है कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न करे।”

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

0


नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच माहौल एक बार फिर गरमा गया है. यहां एक बार फिर बवाल की खबर है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई है. यहां कुछ अराजकतावादियों ने पत्थरबाजी भी की है. पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. साथ ही लाठीचार्ज किया है. अब सवाल है कि धरना स्थल पर पत्थर कहां से आए हैं. हमले में दिल्ली पुलिस के दो एसीपी जिनमें एसीपी विवेक भगत भी शामिल हैं, इनके अलावा 2 इंस्पेक्टर और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. साथ ही झड़प में दिल्ली पुलिस के कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं.

प्रदर्शनस्थल के पास पार्क होटल के सामने प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को  घेर लिया था. जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे ACP विवेक भगत इसी दौरान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके सिर पर डंडे  से वार किया गया, जिससे उन्हें चोट आई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के आसपास इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का संदेश भी जारी हुआ. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.

ताजा जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे, कनॉट प्लेस में टॉलस्टॉय मार्ग के पास कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला किया, जिसमें ACP कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए. सीनियर अधिकारी उन्हें RML हॉस्पिटल ले गए. कुछ मिनट के लिए हालात तनावपूर्ण थे, लेकिन अब शांति है

इधर, कांग्रेस ने बयान जारी किया है. कांग्रेस ने कहा है कि जंतर मंतर के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया है. यह एक तरह से अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है. इधर, आप नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, जेएमएम सांसद महुआ माजी जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे हैं. फिलहाल ताजा जानकारी के मुताबिक, हालात सामान्य बताए जा रहे हैं.

 

पुलिस के सूत्रों ने क्या जानकारी दी है?

एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली इलाके में नेट बन्द होने के बावजूद जंतर मंतर और कनॉट प्लेस के इलाके टॉलस्टॉय मार्ग, जनपथ पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग हो रही है. नेटवर्क कनेक्शन और एसएमएस इन इलाकों में सबसे ज्यादा एक्सचेंज किए जा रहे है. क्या जंतर मंतर पर बैठे प्रदर्शनकारियों की तरफ से नई दिल्ली में मौजूद प्रदर्शनकारियों को हिंसा का आदेश दिया जा रहा है? साजिश के ऐसे सबूत मिल रहे है जिनपर पुलिस की अलग तफ्तीश जारी है.

सूत्रों की मानें तो टॉलस्टॉय मार्ग पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए. सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंके. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.  यहां RAF की टीम और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे. बड़े-बड़े पत्थर पुलिस और RAF की टीम पर बरसाए गए. कुछ प्रदर्शनकारियों ने डंडो से भी पुलिस पर हमला किया. भीड़ को बेकाबू के लिए पुलिस ने एक्शन लिया. इस दौरान 2-3 आंसू गैस के गोले भी छोड़े. भीड़ को काबू में किया. फिलहाल घटना क्यों हुई है, यह जांच का विषय है. इसके अलावा अबतक सीजेपी की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है.

विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए उठाया गया कदम: कांग्रेस

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पीएम मोदी ने जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट बंद कर दिया है. इससे भारी अफरा-तफरी मची है. यह अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है. इसका मकसद भारत के युवाओं की आवाज को दबाना और दिल्ली पुलिस की बर्बरता को छिपाना है. मिस्टर मोदी, सावधान हो जाइए- युवाओं के इस विरोध-प्रदर्शन को कुचलने के लिए उठाया गया कोई भी गलत कदम बेहद विनाशकारी साबित होगा और जनता आपको ऐतिहासिक सजा देगी. 

अपडेट जारी है…



Ayesha Khan forced detained by Mumbai police from CJP students protest dhurandhar actress detained

0


Ayesha Khan Deatined: दिल्ली के जंतर मंतर से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब मुंबई में पहुंच चुका है। मुंबई से हाल ही में अभिनेत्री आएशा खान ने अपने वीडियो शेयर किए हैं जहां वो प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंची और पुलिस वालों में उन्हें बुरी तरह खींचातान करते हुए डिटेन कर लिया। इस दौरान आएशा खान के साथ काफी जोर जबरदस्ती होती दिखाई दे रही हैं।

Ayesha Khan Deatined

इसके साथ ही पुलिस ऑफिशियल्स ही एक्ट्रेस को यहां वहां टच करते हुए गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बयान जारी करके उस घटना की जानकारी दी, जो उस जगह पर हुई थी जहां वह और उनके कुछ पुरुष और महिला दोस्त मुंबई में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में इकट्ठा हुए थे।

आयशा ने कहा कि उन्हें बिना कोई कारण बताए घसीटा गया और जबरदस्ती एक वैन में धकेल दिया गया। आयशा खान ने अपनी बात बताने के लिए एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह दादर में होने वाले स्टूडेंट प्रोटेस्ट (छात्र विरोध-प्रदर्शन) को अपना समर्थन देना चाहती थीं।

जब वह शाम 4 बजे वहां पहुंचीं, तो कुछ भी कहने या कोई नारा दिखाने से पहले ही एक पुलिस अफसर ने उनसे कहा कि वह वहां प्रोटेस्ट नहीं कर सकतीं। जवाब में आयशा ने पूछा, ‘बता दीजिए दूसरा और क्या रास्ता है?’ इसके बाद, बिना किसी बातचीत के, पुलिस ने उनके भाई और दोस्त को खींच लिया। फिर लगभग 15 पुलिसकर्मियों (10 पुरुष और 5 महिलाएं) ने उनसे और उनके दोस्तों से कहा कि उन्हें वैन में बैठना होगा।

आयशा ने बताया, ‘मुझे 4-5 महिलाओं ने खींच लिया था। मैंने अपनी पूरी ताकत लगाकर वैन में न चढ़ने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमें अंदर खींच लिया। पूरी वैन में हम पूछते रहते हैं कि आपने हमें क्यों रोका है? हमने गलती क्या की है? कोई जवाब नहीं, कोई जवाबदेही नहीं, कुछ भी नहीं। किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और हमें दादर से वर्ली लेकर आए।’

क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

0


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार (22 जुलाई) को नीट पेपर लीक पर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. इस पर विस्तार से संसद में चर्चा होनी चाहिए. विपक्ष चर्चा के लिए समय तय कर सकता है. नड्डा ने यह भी कहा कि नीट पेपर लीक मामले में सरकार गंभीर है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए.

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘विपक्ष के नेता राहुल गांधी सेलेक्टिव क्यों हैं? आपने UPA और INDI गठबंधन की सरकारों की चर्चा क्यों नहीं की.’ आगे कहा, ‘आपका मकसद छात्रों का हित नहीं है और न ही आप उद्देश्य शिक्षा की क्वालिटी में बढ़ोतरी हो और छात्रों को न्याय मिले इसके पक्ष में है, आप पॉलिटिकल माइलेज लेना चाहते हैं और राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं. 

‘राहुल गांधी के आरोपों की जांच कराएंगे’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकार में ज्यादा पेपरलीक हुए. झारखंड, तेलंगाना में पेपरलीक हुए, जहां बीजेपी की सरकार नहीं है. मेरी अपील है कि इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. इसका राजनीतिक लाभ लेना उचित नहीं है. आज शाम 4 बजे विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रस्तुतिकरण दिया. जिसमें उन्होंने 150 पेपर लीक की बात कही है. उनके आरोपों की जांच कराएंगे.’

संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?

‘संसद में हो चर्चा’

नड्डा ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि संसद में इसकी चर्चा हो. विपक्ष इस मामले पर जितना भी समय मांगे हम उस पर चर्चा के लिए तैयार हैं. मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं. हम इस समस्या का कैसे निदान करें इस पर हमें बात करनी चाहिए. बच्चे देश के भविष्य हैं इसलिए ये सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है. दोनों को मिलकर एक स्थायी सामाधान निकालना होगा.’

उन्होंने आगे कहा,  ‘छात्रों के मु्द्दे को लेकर बीजेपी और एनडीए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत गंभीर है, इसलिए संसद में इसकी चर्चा होनी चाहिए. बच्चे देश के भविष्य हैं और इसकी चिंता करना सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार के साथ साथ विपक्ष जिम्मेदारी निभाये और स्थाई समाधान की भी.’

सोनम वांगचुक से मुलाकत पर क्या बोले नड्डा?

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘हम उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने गए थे. वे आईसीयू में थे, इसलिए स्वाभाविक रूप से उनसे मिलना बहुत मुश्किल था. फिर भी, हमने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. हमने उनसे भूख हड़ताल समाप्त करने और मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है, जिससे वे छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन कर सकें.’

CJP नेताओं से मुलाकात पर क्या कहा?

सीजेपी के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात के बारे में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, ‘चर्चा बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. हमने उनके विचारों को धैर्यपूर्वक सुना. मैंने उनसे यह भी कहा कि अगर वे अपने विचार लिखित में दें तो बेहतर होगा. उन्होंने ऐसा किया और मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं जवाब दूंगा. मैंने उन्हें जवाब दे दिया है और उनसे कहा है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं. जब भी वे बहस करना चाहें, हम इसके लिए तैयार हैं.’

जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला



Salman Khan supports students and CJP protest says proud of students who are fighting for good education system

0


Salman Khan On CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पेपर लीक के खिलाफत आंदोलन में जहां अभी तक कई सेलेब्स भी बच्चों के साथ खड़े दिखाई दिए तो वहीं कई बड़े सेलेब्स इस मामले में अभी तक चुप्पी ही साधे हुए थे। अब सुपरस्टार सलमान खान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपना पहला रिएक्शन दिया है और स्टूडेंट्स को खुला सपोर्ट दिया है।

Salman Khan

शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक रूप लेना गलत

इसे लेकर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। सलमान खान ने लिखा, “यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया, जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है।”

माता पिता के लिए सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान ने आगे लिखा, “मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है। मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है।”

बहुत साहसी और बहादुर हैं छात्र

छात्र आंदोलन की सराहना करते हुए सलमान खान ने लिखा, “यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी। यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए।”

सरकार पर जताया भरोसा

सरकार पर यकीन जताते हुए सलमान खान ने लिखा, “मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।”

PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर आया नवीन पटनायक का रिएक्शन, बोले – ‘यह बेहद ही…’

0


बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने नयी दिल्ली में छात्रों और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को बुधवार को ‘हैरान करने वाला’ करार दिया और नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी पार्टी की मांग दोहरायी.

एक सप्ताह के दिल्ली दौरे के बाद भुवनेश्वर लौटने पर पत्रकारों से बातचीत में पटनायक ने जारी छात्र आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘युवा छात्रों पर पुलिस की अनावश्यक हिंसा से हर कोई बेहद स्तब्ध है. केवल छात्रों के साथ ही नहीं, बल्कि संसद में नेता प्रतिपक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी पुलिस ने बहुत कठोर व्यवहार किया. यह हैरान करने वाला है.’

क्या बोले पटनायक?

पटनायक ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी अनियमितताएं पूरे देश में एक बड़ा मुद्दा बन गई हैं. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं, पूरा देश उनके (धर्मेंद्र प्रधान के) इस्तीफे की मांग कर रहा है. यह मांग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में स्थित हमारे दूतावासों के बाहर भी उठाई जा रही है.’ छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए पटनायक ने कहा कि उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की थी.

‘पूरा देश धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहा’

उन्होंने कहा, ‘युवा छात्रों के साथ जो हुआ, उसे लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहा है. इससे पूरा देश हैरान है. हम आंदोलन में शामिल रहे हैं और ओडिशा में भी आंदोलन करेंगे.’ प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा, ‘छात्रों के साथ जो हुआ, उसके बाद पूरा देश उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है. उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.’

घायल छात्रों से मिला था बीजेडी डेलीगेशन

दिल्ली दौरे के दौरान पटनायक ने प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद की स्थिति पर बीजद सांसदों के साथ चर्चा की थी. राज्यसभा सदस्य मानस रंजन मंगराज के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की थी और उन्हें समर्थन का भरोसा दिया था. बीजद ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर संसद में एक विशेष चर्चा की मांग भी की है.

 

 

Kangana Ranaut and Hema Malini launch a scathing attack on CJP’s protest

0


Kangana-Hema on CJP Protest: 20 जुलाई को सीजेपी के द्वारा किए प्रोटेस्ट को लेकर पूरे देश में चर्चा रही है। इस दौरान संसद तक मार्च को रोकने को लेकर विवाद भी हुए और जमकर लाठीचार्ज हुआ है। कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोगों के लहुलुहान चेहरे दिखे और लोग भागते दौड़ते नजर आए।

Kangana-Hema

NEET परीक्षा पेपर लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने को लेकर सोनम वांगचुक ने धरना शुरु किया था। अब ये विकराल रूप ले चुका है और तमाम सेलेब्स भी इसके समर्थन में सामने आ रहे हैं।

लेकिन अब बीजेपी ने हेमा मालिनी और कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। संसद के बाहर दोनों मीडिया से बात कर रही थीं और उन्होंने खुलकर बताया कि इस तरह से प्रोटेस्ट से कुछ नहीं होने वाला है।

#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: BJP MP Hema Malini says, “If there is a problem, it should be discussed properly. Protesting in this manner wont achieve anything. As for the countrys youth and the education system, our Modi government has always stood by them… pic.twitter.com/4HQqf90fqk

— ANI (@ANI) July 20, 2026 “>

हेमा मालिनी ने कही ये बात?

संसद के बाहर जब कॉकॉरोच जनता पार्टी के धरने को लेकर हेमा मालिनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”कोई समस्या है तो उसको अच्छी तरह से बात करनी चाहिए। इस तरह से प्रोटेस्ट करने से काम नहीं होगा। हमारे देश के जो युवा हैं और जो एजुकेशन सिस्टम है, उनके साथ मोदी सरकार हमेशा रही है, अच्छा काम किया है। प्रोटेस्ट का कोई मतलब नहीं है, बातचीत से इसका समाधान होगा।” हेमा मालिनी के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

#WATCH | Monsoon session of Parliament | Delhi: On issues being raised by the Opposition, BJP MP Kangana Ranaut says, “Parliament sessions are convened so that we can discuss all issues in detail. Government is answerable for everything and so the session is held. We want the… pic.twitter.com/Fy213UfHA2

— ANI (@ANI) July 20, 2026 “>

कंगना रनौत ने ये कहा..

संसद के बाहर नजर आ रहीं कंगना रनौत ने प्रोटेस्ट को लेकर कहा, ”ये जो सत्र होता है वो शांतिपूर्वक जवाबदेही के लिए ही होता है। जो भी आपके प्रश्न हैं वो रखें, लेकिन आप हुड़दंग करेंगे और प्रोटेस्ट करेंगे तो वो ठीक नहीं है। जनता ने जो सरकार चुनी है वो कैसे चलेगी ये सरकार चुनेगी। आप सरकार का हाथ नहीं मरोड़ सकते हैं कि आप किसको रखें और किसको निकालें। ये अच्छी बात नहीं है।” दोनों का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।



CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा – ‘इसका मकसद…’

0


दिल्ली में जंतर-मंतर के पास एक बार फिर बवाल हुआ है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट भी बंद किया गया है, जिस पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति पर सीधा हमला है.

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाते हुए कहा, ‘जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद कर दिया है. जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई है. यह अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला है, जिसका मकसद भारत के युवाओं की आवाज को दबाना और दिल्ली पुलिस की बर्बरता को छिपाना है.’

केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी, सावधान हो जाइए, युवाओं के इस विरोध-प्रदर्शन को कुचलने के लिए उठाया गया कोई भी गलत कदम बेहद विनाशकारी साबित होगा और जनता आपको ऐतिहासिक सजा देगी.’

प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प

बता दें, नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच एक बार फिर प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई. हमले में दिल्ली पुलिस के एसीपी गंभीर रूप से घायल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. बवाल के बाद जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक अब इलाके में हालात सामान्य हैं, और इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है.

एसीपी विवेक भगत हुए घायल

सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन स्थल के पास पार्क होटल के सामने प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घेर लिया था. जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे ACP विवेक भगत इसी दौरान घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उनके सिर पर डंडे  से वार किया गया, जिससे उन्हें चोट आई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

बवाल के बाद सख्त हुई सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे के आसपास इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने का संदेश भी जारी हुआ. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की मौजूदगी लगातार बढ़ाई गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. स्थिति पर पुलिस की कड़ी नजर है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.