TMKOC Actress Munmun Dutta Aka Babita Ji Reveals Women Face Discrimination Lack Of Credit Inside Industry

TMKOC Actress Munmun Dutta Aka Babita Ji Reveals Women Face Discrimination Lack Of Credit Inside Industry


Munmun Dutta On Women Discrimination: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में बबीता जी का किरदार निभा कर मशहूर हुई मुनमुन दत्ता आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में उन्होंने शो में कहा कि महिलाओं के योगदान के लिए उन्हें ज्यादा पहचान मिलनी चाहिए। एक्ट्रेस के मुताबिक वह अपने शो और अपने किरदारों के जरिए बहुत ही ज्यादा योगदान देती हैं।

Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता ने खुद को बताया फेमिनिस्ट

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के 18 साल पूरे होने के मौके पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुनमुन दत्ता ने अपनी महिला को-स्टार्स के लिए जमकर तारीफ की थी। इस दौरान उन्होंने सभी की प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट की जमकर तारीफ की। साथ ही खुद को फेमिनिस्ट बताया और कहा कि उन्होंने शो में दूसरी महिलाओं को कभी भी कंपटीशन के तौर पर नहीं देखा है।

क्या महिला को-एक्टर्स से मुनमुन दत्ता को होती है इनसिक्योरिटी?

मुनमुन दत्ता ने इस पर बात करते हुए बताया कि “मैं लड़कियों का सपोर्ट करने वाली और पुराने ख्यालों की व्यक्ति हूं। मैं एक बेहद ही मजबूत फेमिनिस्ट हूं और मेरे अनुसार अगर आगे बढ़ना है तो साथ मिलकर चलना होगा। मुझे यहां पर किसी से भी इनसिक्योरिटी महसूस नहीं हुई।”

मुनमुन दत्ता ने आगे यह भी कहा कि “हमारी स्टार कास्ट में कुछ बहुत ही बेहतरीन सदस्य हाल ही में आए हैं और वह बहुत ही अच्छा काम भी कर रहे हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से अच्छा काम कर रहा है।” उसके बाद में मुनमुन दत्ता ने अपनी महिला साथियों का भी जिक्र किया था।

कई बार महिलाओं संग होता है भेदभाव

अभिनेत्री ने बताया कि “मैं इन शानदार महिलाओं के साथ में काम करके बहुत ज्यादा खुश हूं। हम सब का रिश्ता काफी अच्छा है और मुझे ऐसा लगता है कि वह सभी कमल की है। कई बार महिलाओं को उतना महत्व नहीं मिलता है।”

मुनमुन दत्ता ने यह भी कहा कि “मैं ऐसा नहीं कह रही हूं कि यहां पर ऐसा होता है लेकिन कुछ जगहों पर ऐसा जरूर होता है। हम शो और अपने किरदारों में बहुत कुछ जोड़ देते हैं। लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में महिलाओं का भी बहुत ज्यादा महत्व है जितना पुरुषों का है।”

एक दूसरे की तारीफ करते हैं को-एक्टर्स

अभिनेत्री कहती है कि “हम सब रोज आते हैं और अपना बेस्ट देते हैं। पूरी ईमानदारी के साथ में काम करते हैं और कोई छिपा हुआ एजेंडा भी नहीं है। हम सच में एक दूसरे के काम की तारीफ भी किया करते हैं।” बताते चलें कि शो 28 जुलाई को 18 साल पूरे हुए हैं और यह है टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन चुका है।