Ajaz Khan Thalapathy Vijay: थलापति विजय ने इस साल तमिलनाडु का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है और इस वक्त वो मुख्यमंत्री हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनके कामों की तारीफ होती रहती है। चुनाव से पहले वो कई मंदिरों में गए और मस्जिद में नमाज अदा करते भी दिखाई दिए थे।

लेकिन अब एक दावा किया जा रहा है कि विजय ने तमिलनाडु की मस्जिद के इमाम (नमाज पढ़ाने वाला) और मुअज्जिन (अजान देने वाला) को सरकारी सैलरी देने का ऐलान किया है। ये दावा किसी और नहीं नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता एजाज खान ने किया है।
उन्होंने तो ये भी दावा किया है कि सारे मस्जिद और मदरसों का बिल भी सरकार ही चुकाएगी। एजाज खान ने वीडियो पोस्ट करते हुए थलापति विजय की जमकर तारीफ की है और उनका वीडियो अब आग की तरह से वायरल हो रहा है। अभिनेता का कहना था कि अब वो विजय को इंडिया का पीएम देखना चाहते हैं। एजाज की मानें तो जो वक्फ बोर्ड नहीं कर सका वो तमिलनाडु के सीएम ने करके दिखाया है।
क्या है इस दावे की सच्चाई?
एजाज खान के इस वीडियो के सामने आने के बाद इस खबर के पड़ताल की गई जिसमें ये दावा पूरी तरह से फर्जी है। रिपोर्ट्स की मानें तो भावनाओं में बहकर एजाज खान ने इस तरह की वीडियो बनाई और पोस्ट कर दी। तमिलनाडु में अभी तक इस तरह का कोई ऐलान नहीं हुआ है। हां ये जरूर है कि वहां 200 यूनिट तक बिजली फ्री करने को लेकर चर्चा है लेकिन ये खास तौर पर मस्जिद या मदरसे के लिए नहीं बल्कि सभी आम लोगों के लिए है। एजाज खान ने ये दावा क्यों किया और उनको किसने ये जानकारी दी इसको लेकर किसी तरह का पता नहीं चला है। इसके बाद लोग एजाज खान का ट्रोल कर रहे हैं लेकिन अभिनेता का रिएक्शन इसपर अभी नहीं आया है।
थलापति विजय ने ये पहला ही चुनाव लड़ा था और इसमें झंडे गाड़ दिए हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इतने दिग्गजों को हराकर विजय सीएम बन जाएंगे। फिलहाल आप देखिए एजाज खान की ये वीडियो…



