Tapasya Nayak Shares Her Journey Of Gaining Popularity From A 5 Days Role In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Tapasya Nayak Shares Her Journey Of Gaining Popularity From A 5 Days Role In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah


Tapasya Nayak Career: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल टेलीविजन पर काफी सालों से चला रहा है और इसके कलाकार भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। कई सितारों की इस शो ने किस्मत भी बदल दी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री तपस्या नायक का भी नाम शामिल है।

Tapasya Nayak

कौन है तपस्या नायक?

बताते चलें कि तपस्या नायक ने इस शो में माधवी नाम का किरदार निभाया था। उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन काफी ज्यादा यादगार था। माधवी के इस किरदार ने उन्हें पॉपुलर कर दिया था। TSS के पॉडकास्ट में हाल ही में तपस्या ने अपने निजी जिंदगी और करियर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि तारक मेहता शो में उन्होंने 5 दिन का छोटा सा किरदार निभाया था।

जब तपस्या नायक से इंटरव्यू में सवाल किया गया था कि क्या अपने छोटे से रोल के लिए ऑडिशन दिया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने नहीं कहा था और कहा था कि बस उन्होंने बुलाया और कहा कि हां ठीक है।

5 दिन के रोल से मिला लीड किरदार

तपस्या नायक ने इस पर बात करते हुए कहा कि “जब मुझे रोल ऑफर किया गया था तो मुझे ऐसा लगा था कि यह ऐसे ही कर रहे हैं। होता है ना कई बार लोग रेंडम कॉल कर देते हैं तो मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि लोग मुझे काम के लिए कॉल कर रहे हैं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि “तीन से चार महीने मुझे लगातार कॉल आई। फिर एक दिन में ऑफिस में गई और मैंने कहा कि चलो देखती हूं कि लापतागंज क्या है। फिर मुझे वहां पर लीड रोल ऑफर किया गया। लापतागंज के क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने मुझे तारक मेहता में देखा था। तो उन्होंने कहा था कि इस लड़की को बुलाओ शो के लिए और इस तरह से मुझे शो मिला।”

छोटे से किरदार से चमकी किस्मत

तारक मेहता शो में छोटा सा किरदार निभाने के बाद तपस्या नायक की किस्मत ही बदल गई। उसके बाद में उन्होंने चिड़ियाघर, सावधान इंडिया और चक्रवर्ती सम्राट अशोक जैसे काफी सारे सुपरहिट शोज में काम किया। अभी के वक्त में वह टीवी की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही है।